दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Thursday, September 28, 2023

पनाहों में तेरी दुआ चाहता हूं

 *सीता का राम से जैसा था प्रेम*

*राधा का कृष्णा से जैसा था प्रेम*

*मीरा का कान्हा से जैसा था प्रेम*

*भूखा हूं भोजन में प्रेम चाहता हूं*

*वैसा ही प्रेम तुमसे,सनम चाहता हूं

*ना और कोई चाहत,ना उम्मीद बाकी*

*पिला दो जहर,जितना है जाम बाकी*

*छिपा लो कहीं अपने आगोश में तुम*

*बस इतना सा इक आसरा चाहता हूं*

*सभी मेरे अपनों ने मुंह ऐसा मोड़ा*

*भरोसा किया भी तो दिल ऐसा तोड़ा*

*जो चाहो तो फिर ज़िंदगी दे दो मुझको*

*मैं पनाहों में तेरी दुआ चाहता हूं*


 *ऋषिराज "अभिव्यक्ति"*❤️

23/11/2022 1:00 pm

बहुत याद आता है बचपन हमारा

 *ना जाने कब हम बड़े हो गए*

*बचपन से अपने जुदा हो गए*

*मासूम यादों का लेकर सहारा*

*बहुत याद आता है बचपन हमारा*

*छुट्टी में घर पर उपद्रव मचाना*

*भाई संग मिलके बहन को सताना*

*वो छुपम छुपाई का खेल हमारा*

*बहुत याद आता है बचपन हमारा*

*ना होमवर्क करना,ना टीचर से डरना*

*वो अल्हड़पन,वो क्लास बंक करना

*खो गया मस्ती का वो दौर हमारा*

*बहुत याद आता है बचपन हमारा*

*ना चिंता थी कोई,ना खोने का ग़म*

*बस हर दम शरारत में डूबे थे हम*

*थप्पड़ था पापा का,और गाल हमारा*

*बहुत याद आता है बचपन हमारा*

*रफ्ता रफ्ता समय भी गुज़रता गया*

*बचपन भी हमसे फिसलता गया*

*उम्र के फासले भी बड़े हो गए* 

 *बचपन से अपने जुदा हो गए*

*मासूम यादों का लेकर सहारा*

*बहुत याद आता है बचपन हमारा*


  *ऋषिराज "अभिव्यक्ति"*❤️

 उम्र बढ़ती रही साथ चलता रहा

धूप-छांव में सफर यूं ही कटता रहा

30 बरसों की दूरी हमने संग जिया

तुम हो मेरी प्रिय, मैं हूं तेरा पिया 


क्या नहीं कर सकूंगा तुम्हारे लिए

शर्त ये है कि तुम कुछ कहो तो सही


चाहे मधुबन में पतझार लाना पड़े

या मरुस्थल में शबनम उगाना पड़े

मैं भगीरथ सा आगे चलूंगा मगर

तुम पतित पावनी सी बहो तो सही

क्या नहीं कर सकूंगा तुम्हारे लिए


पढ़ सको तो मेरे मन की भाषा पढ़ो

मौन रहने से अच्छा है झुंझला पड़ो

मैं भी दशरथ सा वरदान दूंगा तुम्हें

युद्ध में कैकई सी रहो तो सही

क्या नहीं कर सकूंगा तुम्हारे लिए


हाथ देना ना संन्यास के हाथ में

कुछ समय तो रहो,उम्र के साथ में

एक भी लांछन सिद्ध होगा नहीं

अग्नि में जानकी सी दहो तो सही


क्या नहीं कर सकूंगा तुम्हारे लिए

अंसार कंबरी 

निष्प्राण देह और घर का आंगन

 देह मेरी निष्प्राण पड़ी थी

मेरे घर के आंगन में

एक अजब सी खामोशी थी

मेरे घर के आंगन में

कुछ परिजन खामोश खड़े थे

कुछ व्हाट्सअप में डूब गए थे

कुछ अपने थे बिलख रहे जो

मेरे घर के आंगन में

तिनका तिनका जो जोड़ा था

अपने खून पसीने से

सबकुछ अपना समझ लिया था

मैंने अपने जीवन में 

वो सब कुछ अब छूट गया था

मेरे घर के आंगन में

गिले शिकवे भी तब तक होते

जब तक देह में सांस है

ना कोई उम्मीदें अब हैं

ना कोई भी आस है

पंछी पिंजरे से निकल चुका अब

मेरे घर के आंगन में

जल्दी में ही सब लगते हैं

शव घर से ले जाने को

रामनाम सत्य कहके चल दिए

अंतिम क्रिया कराने को

जल्दी जल्दी हुई मुखाग्नि

सब अपने घर को भागे

केवल परिजन लौट रहे थे 

मेरे घर के आंगन में

कोई वसीयत खोज रहा था

कोई पासबुक ढूंढ रहे

किसको मैंने क्या बांटा है

सब अपना हित खोज रहे

असली चेहरे सबके दिख रहे

जिनको अपना समझा था

देख रही थी मेरी आत्मा

मेरे घर के आंगन में 

ये सब मैंने क्यूं लिखा है

समझ सको तो, समझ सको

केवल प्रभु अंतिम साथी है

बस उससे ही प्रेम करो

कुछ भी नहीं हमारा अपना

मेरे घर के आंगन में


ऋषिराज अभिव्यक्ति ❤️

25/10/2022

अर्जुन खड़ा अकेला है

 फिर महासमर की बेला है

और अर्जुन खड़ा अकेला है

उठो,जागो प्रतिकार करो

दुश्मन पर वज्र प्रहार करो

       अब मां पर संकट आया है

       फिर दूध की लाज निभाना है 

       अब अरि की छाती रौंदो तुम

       अर्जुन का साथ निभाना तुम

       तुम महाराणा का मान धरो

       उठो,जागो प्रतिकार करो

हर रावण का वध करना है

हर सीता तुम्हें बचानी है

ना इसमें तनिक हिचकना है

हर लंका तुम्हें जलानी है

हर लक्ष्मणरेखा पार करो

उठो,जागो प्रतिकार करो

         जब धर्म पे संकट आया है

         तुम मूर्ख हिंदुओं सोते हो

         फिर बाबर तुमको रौंद रहा

         तुम कायर बन के रोते हो

         पौरुष पर कुछ अभिमान करो

         उठो,जागो प्रतिकार करो

फन कुचलो उन जयचंदो का

जो अरि से हाथ मिलाते हैं

वो आंख फोड़ के रख दो तुम 

जो मां पर आंख उठाते हैं

जननी का कुछ सम्मान करो

उठो,जागो प्रतिकार करो

  जो बहन के आंचल पर उठे

        वो हाथ तोड़कर रख दो तुम

        जो देश बेच कर खाते हैं

         वो पेट फाड़कर रख दो तुम

         शास्त्र बहुत से पढ़ डाले

         अब शस्त्रों का संधान करो

          उठो,जागो प्रतिकार करो

तुम उसी भरत के वंशज हो

जो सिहों से खेला था, 

जब चक्रव्यूह था रचा गया

अभिमन्यु खड़ा अकेला था

अब शपथ तुम्हें तेरी जननी की

तुम मत घबराओ वार करो

उठो,जागो प्रतिकार करो

            अब भविष्य सनातन का आगे

            तुम पर ही सब निर्भर होगा

            इस धर्मयुद्ध को साथ लड़ो

            निश्चित ही कल सुंदर होगा

            फिर वेद ऋचाएं गूंज उठे

            तुम राम बनो संहार करो

            उठो,जागो प्रतिकार करो


ऋषिराज अभिव्यक्ति ❤️

02/09/2022