दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Thursday, September 28, 2023

ज़िंदगी के रास्ते

 अब ज़िंदगी के रास्ते आते नहीं समझ

ये सोच कर घबरा रहा जाएंगे अब किधर

कमबख्त मौत भी हमसे, बेवफाई कर रही

जाता हूं जिस तरफ भी,आती नहीं उधर

मंझधार में फंसा हुआ बस डूबने को हूं

कश्ती भी दूर दूर तक आती नहीं नज़र

सब जा रहें हैं छूटते,रहबर जो साथ थे

तन्हाइयों ने दिल मेरा तोड़ा है इस कदर

अभिव्यक्ति की आवाज़ भी अनसुनी सी है

मालिक हमारा दे रहा,मीठा सा ये जहर


ऋषिराज अभिव्यक्ति ❤️


19/08/2022

1 comment: