दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Saturday, July 4, 2020

1आज हिमालय के मस्तक पर
चीन हमें ललकार रहा
दुनिया भर में मौत बांट कर
बेशर्मी से नाच रहा
     वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
2भारत में कुछ चीन समर्थक
छिपे हुए गद्दारों को
सेना तुमको कसम देश की
गोली मारो सारों को
ये जयचंद हैं शर्म बेच कर
बिल्कुल नहीं लजाते हैं
गुणगान चाईना के गाकर
रोटी भारत की खाते हैं
       वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
3याद रखो ये बासठ नहीं
ये नई सदी का भारत है
राष्ट्रभक्त अब सत्ता में हैं
मोदी जी का भारत है
एक इंच आगे बढ़ने की
हरगिज़ गलती मत करना
अंज़ाम नहीं अच्छा होगा
छोटी सी बात समझ लेना
        वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
4शांति के हम रहे पुजारी
अपना है इतिहास यही
किंतु अगर कोई छेड़े तो
देतें तुरंत जवाब सही
युद्ध अगर थोपा हम पर
हम ईंट से ईंट बजा देंगे
जयकार भवानी की करके
हम पूरा चीन हिला देंगे
         वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
5मातृभूमि की कसम हमें
इतिहास नया लिखवा देंगे
ग्लावन घाटी से तेरी
हम पूरी फौज भगा देंगे
तेरा चीनी सामान सभी
हम कूड़े में फिंकवा देंगे
और तेरी इकोनामी की
हम ऐसी बैंड बजा देंगे
        वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
6युद्ध क्षेत्र में भी तुमको
तेरी औकात बता देंगे
गद्दारों को नस्ल सहित
हम सीमा पर दफ़ना देंगे
छीना था हमसे तुमने वो
वापस भी करना होगा
सौ बार सोच लो पहले तुम
अंज़ाम बुरा सहना होगा
         वंदेमातरम्  वंदेमातरम्
7फिर भी युद्ध अगर चाहो
तो हमको भी इंकार नहीं
ये नई सदी का भारत है
जो किसी तरह लाचार नहीं
भारत मां का मस्तक हमको
जान से ज्यादा प्यारा है
तीन रंग से मिलकर बनता
ऐसा कफ़न हमारा है
        वंदेमातरम्  वंदेमातरम्

ऋषिराज 'अभिव्यक्ति'
16/06/2020

No comments:

Post a Comment