दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Saturday, July 4, 2020

हीरा मां का ऋणी रहेगा
सारा हिंदुस्तान अब
ऐसा लाल हीरा जना देवी ने,
जिस पर है अभिमान अब
माता तेरा लाल अनोखा
देशभक्त मतवाला है
दुश्मन चाहे कैसा भी
कभी ना झुकने वाला है
इतिहास नया रचने वाला है
ये भारत की शान अब
         ऐसा लाल जना देवी ने,
          जिस पर है अभिमान अब
जिसकी रग रग में भारत
जो निजी हितों से दूर रहे
ऐसा सेवक दिया हमें तो
हम फिर क्यूं मजबूर रहे
कोटि कोटि मां वंदन तेरा
शत शत तुम्हें प्रणाम अब
           ऐसा लाल जना देवी ने,
          जिस पर है अभिमान अब

No comments:

Post a Comment