दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Thursday, September 28, 2023

सौगंध हमें इस मिट्टी की

 सौगंध हमें इस मिट्टी की,

हम भारत स्वर्ग बनाएंगे

वक्त पड़ा तो जान भी देंगे

अपना लहू बहाएंगे

जय भारत जय वंदेमातरम्

गान यही बस गाएंगे 

वक्त पड़ा तो जान भी देंगे

अपना लहू बहाएंगे


1

आज़ादी के मतवालों ने

अपना लहू बहाया था

उनके प्राणों की कीमत पर

आज़ादी को पाया था

लाज शहीदों की रखेंगे

अपना फ़र्ज़ निभाएंगे

जय भारत जय वंदेमातरम्

गान यही बस गाएंगे


2

रहे सुरक्षित मेरा भारत 

ये प्राणों से प्यारा है

दुश्मन की छाती को रौंदे

ये संकल्प हमारा है

महाराणा और वीर शिवाजी

की हम रीत निभाएंगे 

जय भारत जय वंदेमातरम्

गान यही बस गाएंगे 

  

3    

दुश्मन गर जो आंख उठाए

उन आंखों को फोड़ेंगे

भारत मां की कसम हमें है

हरगिज़ हम ना छोड़ेंगे

दुश्मन के फिर लहू से 

अपनी मां का पैर सजाएंगे 

जय भारत जय वंदेमातरम्

गान यही बस गाएंगे 



ऋषिराज अभिव्यक्ति ❤️

17/01/2023

No comments:

Post a Comment