दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Thursday, September 28, 2023

लहर लहर लहराए तिरंगा

 *लहर लहर लहराए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*

*कभी ना झुकने पाए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*


1

*आज़ादी के मतवालों को*

*यही तिरंगा प्यारा था*

*फांसी के फंदे को चूमा*

*देश पे तन मन वारा था*

*इसकी शान ना झुकने पाएsss*

*इसकी शान ना झुकने पाए जान भले ही जाए*

*लहर लहर लहराए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*

2.

*तीन रंग की छटा अनोखी*

*शांति का परिचायक है*

*सकल विश्व में डंका बजता*

*ये भारत का नायक है*

*दुश्मन इससे थर थर कांपे sss*

*दुश्मन इससे थर थर कांपे उसके होश उड़ाए*

*लहर लहर लहराए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*

3.

*ये तीन रंग भारतवासी के*

*जीवन का आधार बना*

*संविधान अपने भारत का*

*लोकतंत्र का सार बना*

*जान लुटा देंगे इस पर हमsss*

*जान लुटा देंगे इस पर हम*

*इसका मान बढ़ाएं*

*लहर लहर लहराए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*

4

*तीन रंग की साड़ी*

*मेरी भारत मां को प्यारी है*

*स्वावलंबी भारत हो अपना*

*अब ये नियत हमारी है*

*स्वदेशी है लक्ष्य हमारा sss*

*स्वदेशी है लक्ष्य हमारा*

*दुनिया हैरत खाए*

*लहर लहर लहराए तिरंगा*

*लहर लहर लहराए*


*ऋषिराज "अभिव्यक्ति"*❤️

No comments:

Post a Comment