दिल की अभिव्यक्ति

दिल की अभिव्यक्ति
दिल की अभिव्यक्ति

Saturday, April 18, 2020

मेरी नैया अब तेरे हवाले*
 *तेरी मर्ज़ी संभाले,ना संभाले*
*मैं तो मीरा नहीं,ना मैं राधा कोई
*मेरी बंसी अब तू ही बजा ले*
          *तेरी मर्ज़ी.............*
*हर प्रहर नाम तेरा ही मैंने जपा*
*धूप कितनी सही,जाने कितना तपा*
*चाहे रखे तू चाहे उठा ले*
          *तेरी मर्ज़ी.............*
*जाने लिखा है क्या,ये तो तू ही पढे़*
*मैं तो मूरख हूँ,किस्मत को तू ही गढे़*
*हूँ अमानत तेरी,तू संभाले*
         *तेरी मर्ज़ी.............*
*आरज़ू है मेरी ,तेरे दीदार की*
*बस तमन्ना तेरे लाड़ औ प्यार की*
*हूँ भंवर में फंसा, तू बचा ले*
         *तेरी मर्ज़ी.............*
      ऋषि राज शंकर
सांय 6 बजे 17/06/2019

No comments:

Post a Comment